Edited By Vaneet,Updated: 23 Oct, 2019 03:32 PM
चुनावी मौसम में नेताओं को भगवान की याद आ ही जाती है। नेतागण अपने राज महलों से बाहर निकल कर मंदिर मस्जिद की ओर दौड़ पड़ते हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भगवान केदारनाथ के दरबार में जीत की...
नेशनल डेस्क: चुनावी मौसम में नेताओं को भगवान की याद आ ही जाती है। नेतागण अपने राज महलों से बाहर निकल कर मंदिर मस्जिद की ओर दौड़ पड़ते हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भगवान केदारनाथ की शरण में पहुंच गए हैं।
फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना की। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वह भक्ति के रंग में रंगे डूबे दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इसी साल मई में लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंचे थे।
गौरतलब है कि 2014 का चुनाव बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ने वाली बीजेपी इस बार फडणवीस के दम पर मैदान में उतरी और अनुमान है कि उसे 109 से 124 सीटें मिल सकती हैं। अनुमान से साफ है कि बीजेपी इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में होगी और फडणवीस ही सूबे के मुखिया होंगे। एग्जिट पोल में भी साफ है कि देवेंद्र फडणवीस दमदार वापसी के साथ महाराष्ट्र के सबसे कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं।