CM फडणवीस ने पत्नी संग गाया गाना, कुछ ही घंटो में लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 04:39 PM

cm fadnavis singing song with wife

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ गाना गया है। दरअसल नदियों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ''मुंबई रिवर एंथम'' लॉन्च किया है। इस गाने को अमृता और सिंगर सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम की आवाज पर...

मुंबईः महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ गाना गया है। दरअसल नदियों के संरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 'मुंबई रिवर एंथम' लॉन्च किया है। इस गाने को अमृता और सिंगर सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। सोनू निगम की आवाज पर महाराष्ट्र सीएम लिपसिंग कर रहे हैं। गाने को म्यूजिक टी सीरिज कंपनी ने दिया है। गाना यूट्यूब पर आते ही वायरल हो गया है। दो घंटे में इस गानों को दो लाख से ज्यादा बार देखा गया है।


इस गाने में महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त अजय मेहता और राज्य सरकार के कई अधिकारी नजर आ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस पर कमेंट किया कि फडणवीस अपनी पत्नी का करियर बनाने के लिए सरकारी पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। तो कई लोगों ने लिखा कि फडणवीस पर सोनू निगम की आवाज फिट नहीं हुई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!