केंद्र के खिलाफ 6km साइकिल चला विधानसभा परिसर पहुंचे CM नायडू

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Apr, 2018 02:18 PM

cm naidu rushed to 6km cycling assembly camp against center

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज राज्य और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लेकर केंद्र के रवैये के विरोध में अपने मंत्रियों और तेदेपा विधायकों की एक साइकल रैली का नेतृत्व किया। यहां वेंकटापालेम गांव में तेलुगू देशम पार्टी...

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज राज्य और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लेकर केंद्र के रवैये के विरोध में अपने मंत्रियों और तेदेपा विधायकों की एक साइकल रैली का नेतृत्व किया। यहां वेंकटापालेम गांव में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक अध्यक्ष एनटी रामा राव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने साइकल रैली शुरू की। मुख्यमंत्री ने गांव से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित राज्य विधानसभा परिसर तक साइकल चलाई। उनके साथ तेदेपा विधायकों और मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी साइकल चलाई। विधानसभा परिसर तक के रास्ते में तेदेपा का झंडा लिए बच्चे नायडू की साइकिल के साथ चलते देखे गए। नायडू ने केंद्र पर अधिनियम को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उस पर प्रदेश के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में प्रदेश से किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया गया। इससे पहले अपनी पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुये तेदेपा प्रमुख ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश के लोग भाजपा को खारिज कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा‘ बांटो और राज करो’ की नीति अपना रही है। वह विपक्ष को बांटने का प्रयास कर रही है।’’वाईएसआर कांग्रेस के अपने सांसदों का इस्तीफा दिलवाने के फैसले के संदर्भ में नायडू ने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि समस्या से भागना है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!