Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Sep, 2018 11:09 AM
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर आज शाम अमेरिका से लौटेंगे। पार्रिकर वहां इलाज के लिए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आज तीन बजे मुंबई पहुंचेंगे और इसके बाद 5...
पणजीः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर आज शाम अमेरिका से लौटेंगे। पार्रिकर वहां इलाज के लिए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आज तीन बजे मुंबई पहुंचेंगे और इसके बाद 5 बजे गोवा आएंगे।
अधिकारी ने बताया कि पार्रिकर का इलाज पूरा हो गया है इसलिए वह लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री 31 अगस्त को अमेरिका रवाना हुए थे।