गुजरातः मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दावा- ट्रंप की यात्रा पर 100 नहीं 8 करोड़ हुए खर्च

Edited By Yaspal,Updated: 28 Feb, 2020 07:57 PM

cm vijay rupani claims  not 100 but 8 crore spent on trump s visit

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ घंटों की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ रूपये खर्च होने के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दावा किया कि इस पर मात्र लगभग आठ करोड़ रूपये ही खर्च हुए थे। रूपाणी ने आज विधानसभा में कहा...

गांधीनगरः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ घंटों की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ रूपये खर्च होने के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दावा किया कि इस पर मात्र लगभग आठ करोड़ रूपये ही खर्च हुए थे।

रूपाणी ने आज विधानसभा में कहा कि ट्रंप की यात्रा पर 100 करोड़ खर्च होने के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस पर मात्र चार करोड़ और अहमदाबाद महानगरपालिका ने भी लगभग इतनी ही राशि खर्च की है। सड़क आदि बनाने का काम बजटीय प्रावधान के अनुरूप हुआ है। 
PunjabKesari
बता दें कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा के तहत गत 24 फरवरी को  ट्रंप कुछ घंटों के लिए यहां आये थे। वह हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम गए थे और फिर वहां से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप में शिरकत करने के बाद आगरा होते हुए नई दिल्ली चले गए थे।

ट्रंप ने करीब 36 घंटे की भारत यात्रा का आगाज अहमदाबाद से ही किया था। उनके साथ पत्नी मेलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेडर कुशनर तथा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। यहां उनका 22 किमी लंबा रोड शो और एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुआ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम खास भव्य था। इसके लिए कई तरह की तैयारियां कई दिनों पहले से ही की गयी थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इन तैयारियों पर ही 100 करोड़ की राशि खर्च कर दी गई है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!