दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का असर, बारिश बढ़ा सकती है ठंड

Edited By vasudha,Updated: 04 Mar, 2019 12:08 PM

cold and fog in delhi ncr

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बदलते मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बदलते मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छाये रहेंगे और कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।     

PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे 22.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari
प्रदूषण स्तर समान्य 
वहीं बारिश से प्रदूषण में व्याप्त प्रदूषक तत्वों में कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर 117 रहा, जो कि ‘सामान्य’ श्रेणी में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!