दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी, पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Edited By Seema Sharma,Updated: 31 Jan, 2021 01:15 PM

cold wave continues in delhi

राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस हप्ते यह चौथा दिन है जब दिल्ली शीत लहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है।

 

वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है। मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार एवं गुरुवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर शुक्रवार को भी शीत लहर की चपेट में था और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!