कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, लेह में तापमान माइन्स से नीचे

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Dec, 2018 03:11 PM

cold wave in leh and kashmir

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिससे जलाशयों में पानी जम गया है और कई रिहायशी इलाकों में water supply ठप हो गई है।

श्रीनगर: कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिससे जलाशयों में पानी जम गया है और कई रिहायशी इलाकों में wayer supply ठप हो गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में ठंड के इस मौसम में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। बीती रात लेह में तापमान शून्य से 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। करगिल में तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।   अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह पिछले 11 साल में सबसे सर्द रात थी। वहां बीती रात तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम रहने के कारण हालात जस के तस रहे।

उन्होंने कहा कि बीती रात दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि कोकरनाग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम, दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग घाटी का सबसे सर्द स्थान रहा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!