कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार शुरुआत, PM मोदी बोले-विश्वास है हमारे एथलीट करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jul, 2022 10:03 AM

commonwealth games pm modi wishes indian contingent

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका शानदार प्रदर्शन देश के लोगों को प्रेरणा देगा।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका शानदार प्रदर्शन देश के लोगों को प्रेरणा देगा। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया।

PunjabKesari

परेड में भारतीय दल को आवाज दी गई तब स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। भारत के ध्वजवाहक स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह थे। राष्ट्रमंडल खेल 2022, 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने शानदार खेल से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!