कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने रक्षा सौदे में किया घोटाला

Edited By vasudha,Updated: 31 Jul, 2020 04:48 PM

congress accused  bjp scam in defense deal

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर रक्षा सौदे में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण तथा उसकी सहयोगी समता पार्टी की नेता जया जेटली को रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार के कारण मिली सजा से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर रक्षा सौदे में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण तथा उसकी सहयोगी समता पार्टी की नेता जया जेटली को रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार के कारण मिली सजा से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार में जवाबदेही तथा पारदर्शिता नहीं है और वहां सिर्फ रिश्वतखोरी चलती है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राफेल लडाकू विमान सौदे में भी घोटाला हुआ है और जब भी केंद्र में सरकार बदलेगी तथा इस मामले की जांच होगी तब भाजपा का एक और रक्षा घोटाला देश के सामने आएगा। 

 

भाजपा के रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार से साफ हो गया है कि उसका राष्ट्रवाद महज ढपोरशंख है और देश की सुरक्षा से समझौता करना उसकी नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस डील में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का स्टिंग आपॅरेशन हुआ जिसमें वह एक लाख रुपये लेते हुए कैमरे में कैद हुए। भ्रष्टाचार के ठोस सबूत होने के कारण उन्हें सजा हुई। अब महज दो दिन पहले ही भाजपा सरकार में उसकी सहयोगी रही समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार करने को लेकर सजा हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने 115 पेज के अपने फैसले मेें समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष को गुनाहगार ठहराया और कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री के घर पर पैसा लिया था। 

 

अदालत ने लगभग 20 साल पुराने रक्षा सौदे में रिश्वत लेने के मामले में उन्हें चार साल की कैद की सजा सुनाई है हालांकि बाद में वह दिल्ली उच्च न्यायालय गयी तो उनकी उम्र को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें राहत दी है। उन्होंने भाजपा को रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार का आरोपी बताया और कहा कि जब रक्षा खरीद की जाती है तो इसमें कुछ मापदंडों का पालन किया जाता है। इसमें पहला मापदंड देश बनाओ का होता है लेकिन भाजपा ने पैसा बनाओ नीति का पालन किया। दूसरा मापदंड राष्ट्र सुरक्षा का होता है लेकिन भाजपा ने खुद की जेब मजबूत करने की नीति के तहत रक्षा करार किया। तीसरा मापदंड कानून के पालन का होता है लेकिन भाजपा सरकार ने कानून पालन की जगह पैसे तथा सिफारिश को ध्यान में रखकर काम किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!