सोनिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, कहा- जनता सिखाएगी खट्टर को सबक

Edited By vasudha,Updated: 14 Oct, 2019 03:33 PM

congress angry over controversy statement against sonia

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने  कहा कि इस ''असंसदीय एवं निंदनीय'' बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने  कहा कि इस 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की महिलाएं खट्टर को उनकी महिला विरोधी सोच के लिए सबक सिखाएंगी। 

PunjabKesari

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ अपने तुच्छ बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।'' हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर जी, आपके लिए महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अपने सोनिया जी के खिलाफ जो टिप्पणी की है वह पूरे नारी समाज का घोर अपमान है। आपके शासन में हरियाणा क्राइम कैपिटल बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, हरियाणा की आधी आबादी आगामी 21 अक्टूबर को आपको सबक सिखाने के लिए तैयार है।

PunjabKesari

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं। उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत की रेप कैपिटल बन चुका है। अपहरण के मामले बहुत बढ़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक खट्टर ने एक सभा में कथित तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा... हमने इस निर्णय का स्वागत किया था... वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था... फिर, इन लोगों ने देशभर में नए अध्यक्ष की तलाश शुरू की... तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया... यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!