कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवार किए घोषित, राजनाथ के खिलाफ आचार्य कृष्णम को उतारा

Edited By Yaspal,Updated: 16 Apr, 2019 09:06 PM

congress announces three more candidates announces acharya krishnam to rajnath

कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम् को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम् को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए आचार्य कृष्णम् के साथ दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये।


पार्टी ने मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से पंकज सांघवी और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से विनय कुमार पांडेय को टिकट दिया है। लखनऊ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

ऐसी अटकलें हैं कि समाजवादी पार्टी पूनम सिन्हा को यहाँ से अपना उम्मीदवार बना सकती है। सिन्हा आज ही पार्टी में शामिल हुई हैं। वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये जानेमाने फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!