असंतुष्टों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने चार राज्यों में शुरू किए बदलाव, 2 PCC अध्यक्षों का इस्तीफा

Edited By Yaspal,Updated: 20 Dec, 2020 05:31 PM

congress begins changes in four states after meeting with dissidents

दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेताओं के साथ 10 जनपथ पर पार्टी आलाकमान के साथ बैठक के बाद चार राज्यों के संगठन में फेरबदल की शुरूआत हो गई है। शुरुआती दौर में पार्टी चार राज्यों, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बदलाव...

नेशनल डेस्कः दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेताओं के साथ 10 जनपथ पर पार्टी आलाकमान के साथ बैठक के बाद चार राज्यों के संगठन में फेरबदल की शुरूआत हो गई है। शुरुआती दौर में पार्टी चार राज्यों, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बदलाव करने जा रही है। इस क्रम में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों में पार्टी की हार और खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी उपचुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं और जिन्होंने पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की बैठक कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन पर भी पद छोड़ने का दबाव बनाया गया है। 

शनिवार को कांग्रेस ने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में भी बदलाव किया है। करीब ढेड़ साल बाद अशोक अर्जुन राव जगताव को कांग्रेस की मुंबई इकाई  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई कांग्रेस के लिए स्क्रीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है। बालासाहब थोराट फिलहाल महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। 

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असम और केरल के लिए भी तीन-तीन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव नियुक्त किए हैं। जहां अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। नवनियुक्त सचिव दोनों राज्यों के प्रभारी महासचिवों की सहायता करेंगे। जितेंद्र सिंह असम और तारिक अनवर केरल के प्रभारी महासचिव हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!