Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 06:56 PM
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यहां और प्रदेश में सरकार लोगों को जिस तरह डराने का काम कर रही है, समय आने पर जनता उसका जवाब देगी। सिंधिया ने कोलारस में क्षत्रिय...
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यहां और प्रदेश में सरकार लोगों को जिस तरह डराने का काम कर रही है, समय आने पर जनता उसका जवाब देगी। सिंधिया ने कोलारस में क्षत्रिय किरार समाज की सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के डराने से कोलारस और प्रदेश की जनता घबराने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने पिछले 14 साल असत्य बोल कर निकाल दिए, पर अब जनता सब समझा गई है।
शिवराज सिंह पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर केवल वादे किए, असली विकास तो कांग्रेस की सरकार ने किया था। कांग्रेस बिना कहे विकास करती रही, लेकिन कभी झूठ नहीं बोला। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव होना हैं। अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने क्षत्रिय किरार समाज की बैठक और सभा रखी थी। भाजपा ने भी क्षत्रिय किरार समाज की एक सभा और बैठक रखी, जिसमें मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए।