कांग्रेस ने फड़णवीस सरकार पर साधा निशाना, लगाया करोड़ों रुपए के जमीन घोटाले का आरोप

Edited By Pardeep,Updated: 03 Jul, 2018 01:02 AM

congress blames land scam in navi mumbai strike targets on fadnavis

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि नवी मुंबई में 1,767 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन एक निजी बिल्डर को महज 3.60 करोड़ रुपए दे दी गई और उसने दावा किया कि इस सौदे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का आशीर्वाद प्राप्त था। विपक्षी दल ने...

मुंबई: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि नवी मुंबई में 1,767 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन एक निजी बिल्डर को महज 3.60 करोड़ रुपए दे दी गई और उसने दावा किया कि इस सौदे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का आशीर्वाद प्राप्त था। 

विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि राज्य के शहरी विकास विभाग ने कोयना बिजली परियोजना से विस्थापित हुए परिवारों के समूह को मुआवजा देने के नाम पर नवी मुंबई के खारघर में निजी बिल्डर को 24 एकड़ अधिसूचित जमीन अवैध रुप से हासिल करने में मदद की। मुख्यमंत्री फड़णवीस के पास शहरी विकास विभाग है।

भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है और इसे बचकाना करार दिया है। उसने कहा कि कांग्रेस अनावश्यक ही मुख्यमंत्री का नाम इस जमीन मुद्दे में घसीट रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बड़े घोटाले का जिक्र किया और कहा कि फड़णवीस के आशीर्वाद के बगैर ऐसा नहीं हो सकता।      

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!