कांग्रेस का PM मोदी पर वार- सिर्फ TV पर ही हीरो, असल में जीरो है NDA

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 02:17 PM

congress committee meet today

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास जनपथ-10 पर चल रही पार्टी की कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास जनपथ-10 पर चल रही पार्टी की कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, आशा कुमारी, एके एंटनी, कमलनाथ और सीपी जोशी भी मौजूद रहे।

CWC की बैठक में बोलीं सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी में कहा कि हमें भारत के सार और विचार की रक्षा करने के लिए तैयार रहना होगा जिसे यह सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। कश्मीर में पहले तुलनात्मक रूप से शांति थी लेकिन अब टकराव, तनाव और भय बढ़ रहा। एक तरफ जहां पहले आर्थिक संभावना थी, वहीं आज विकासहीनता है।

गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
बैठक के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इसरो के लिए जो सपना देखा था, वो साकार होता दिख रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि NDA चाहे कितनी ही खुशियां मनाए लेकिन देश के लिए 3 साल निराशाजनक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नारों और पब्लिसिटी की सरकार है, जो TV पर तो हीरो दिखती है पर जमीनी काम में जीरो है।

इसरो को बधाई
नबी आजाद ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस की ओर से इसरो को बधाई, पिछले 60 साल में जो भी इसरो ने काम किया है वह बधाई के पात्र है। कांग्रेस सरकार ने जो सपना देखा था वह पूरा होता दिख रहा है।

बैठक का एजेंडा
आजाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में दलित, महिलाएं और अल्पसंख्यक समेत मीडिया भी डर का शिकार हो रही है। पिछले 3 साल से कई लोग दब कर जी रहे हैं। आजाद बोले कि हजारों करोड़ का लोन लेकर एक व्यक्ति क्रिकेट मैच देख रहा है और यहां पर मीडिया को दबाया जा रहा है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!