न्यायपालिका के प्रति कांग्रेस का दोहरा मानदंड उजागर हो गया : भाजपा

Edited By shukdev,Updated: 18 May, 2018 06:23 PM

congress double standards for judiciary exposed bjp

भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि न्यायपालिका के प्रति विपक्षी पार्टी का ‘दोहरा मानदंड’ उजागर हो गया है। सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का अपमान कर और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ महाभियोग की कोशिश करने के बाद अब...

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि न्यायपालिका के प्रति विपक्षी पार्टी का ‘दोहरा मानदंड’ उजागर हो गया है। सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का अपमान कर और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ महाभियोग की कोशिश करने के बाद अब वह उसकी सराहना कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस पार्टी ने सीजेआई के खिलाफ महाभियोग की कोशिश की, वह अब उसकी सराहना कर रही है। वहीं , उसके नेता राहुल गांधी आज उच्चतम न्यायालय की प्रशंसा कर रहे हैं। पात्रा राहुल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे जिसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार शाम चार बजे कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

उन्होंने राहुल की गुरुवार की टिप्पणी का भी जिक्र किया , जिसके तहत उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका और प्रेस डर के साये में है और ऐसा सामान्य तौर पर पाकिस्तान में तानाशाही के तहत हुआ करता है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा आज बेनकाब हो गया। इसने न्यायमूर्ति लोया मामले को लेकर शीर्ष न्यायालय का अपमान किया और अब उसकी सराहना कर रही है। यह कांग्रेस का पाखंड और दोहरा मानदंड दिखाता है।

उन्होंने कर्नाटक के बारे में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में जनादेश की हत्या कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में शीर्ष न्यायालय ने कांग्रेस की याचिका के दोनों अनुरोध खारिज कर दिए, फिर भी कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। क्यों?  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!