अर्की की पंचायत समिति में कांग्रेस ने दिया भाजपा को झटका

Edited By Naresh Pal,Updated: 26 Jan, 2021 07:52 PM

congress gave a blow to bjp in arki panchayat samiti

अर्की  निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद के चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने पंचायत विकास समिति (बी.डी.सी.) में भाजपा को करारा झटका दिया है। बी.डी.सी. के 23 में 15 नवनिर्वाचित सदस्य कांग्रेस के खेमे में आ गए है। इस तरह से कांग्रेस ने...

सोलन (नरेश पाल): अर्की  निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद के चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने पंचायत विकास समिति (बी.डी.सी.) में भाजपा को करारा झटका दिया है। बी.डी.सी. के 23 में 15 नवनिर्वाचित सदस्य कांग्रेस के खेमे में आ गए है। इस तरह से कांग्रेस ने पंचायत विकास समिति कुनिहार में बहुमत के आंकड़े को पार कर दिया है। यही नहीं 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। अर्की में तेजी से बदल रहे राजनैतिक समीकरण के कारण भाजपा भी सकते में आ गई है क्योंकि जिला परिषद में भले ही भाजपा दो सीटें जीतने में कामयाब हो गई है लेकिन दो निर्दलीय की जीत ने पार्टी नेताओं ने रणनीति को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा ने डुमैहर से आशा परिहार व कुनिहार से अमर सिंह ठाकुर को टिकट देना जरूरी नहीं समझा लेकिन जनता ने उन्हें जीताकर जिला परिषद में भेज दिया। अभी पार्टी के नेता इस झटके से अभी उभर भी नहीं पाए थे कि कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में बी.डी.सी. के 15 नवनिर्वाचित सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिले और उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए है लेकिन इन सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। इससे लग रहा है कि पंचायत विकास समिति कुनिहार पर कांग्रेस एक बार फिर से कब्जा जमाने में कामयाब हो जाएगी। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव  में पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा था लेकिन बाद में भाजपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा करने में कामयाब हो जाएगी। 


   दूसरी ओर भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि बी.डी.सी. के चुनाव में 11 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसके अलावा तीन - चार निर्दलीय निर्वाचित प्रत्याशी भाजपा के संपर्क में है। इसलिए पंचायत विकास समिति भाजपा की ही बनेगी। कांग्रेस की माने तो सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने वालों में कोठी - हाटकोट वार्ड से निर्वाचित देवेन्द्र तनवर, कुनिहार से कमल ठाकुर, डुमैहर से प्रताप, बलेरा से शशीकांत, मान से हेमराज, मटेरनी से अंकिता, सहरोल  बलदेव ठाकुर, बागा मांगल से वनीता, सन्याड़ी मोड़ से लीला देवी, धुंधन से मनोहर लाल, घनागुघाट  दीपिका, दानोघाट  से कांता देवी, दाड़ला से सोमा देवी, पारनू से बलवंत व सरयांज से रीता देवी शामिल थी। इसके बावजूद पंचायत विकास समिति किसकी बनेगी इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता  है क्योंकि 28 जनवरी को अभी नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ होनी है। इसके बाद ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद ताजपोशी होगी। अब देखना यह दिलचस्प हो गया है कि कांग्रेस अपने 15 नवनिर्वाचित सदस्यों को संगठित रखने में या फिर भाजपा इनमे सेंध लगाने में कामयाब होती है। 


  इसी तरह सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर व नालागढ़ में भी भाजपा व कांग्रेस ने पंचायत विकास समिति पर कब्जा करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित सदस्यों से सभी दलों के नेताओं ने समर्थन के लिए संपर्क साधने शुरू कर दिए है। अब देखना है कि बाजी किसके हाथ लगती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्की डीके उपाध्याय ने बताया कि पंचायत विकास समिति में भाजपा समर्थित 11 प्रत्याशी चुनाव जीते है और उन्हें निर्दलीय का भी समर्थन मिल रहा है। इस तरह से भाजपा समर्थित पंचायत विकास समिति ही बनेगी। उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं है कि 15 नवनिर्वाचित सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने व उनका अशीर्वाद लेने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ कुठाड़ गए है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के वरिष्ठतम नेता है उनका आशीर्वाद लेने गए नवनिर्वाचित सदस्यों के जाने से यह साबित नहीं हो जाता कि उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया है। पंचायत विकास समिति भाजपा की ही बनेगी। 

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत विकास समिति कुनिहार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित ही बनेगें क्योंकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित 15 प्रत्याशियों की जीत हुई है। इसके अलावा दो और सदस्य कांग्रेस के संपर्क में है। 23 में से 15 नवनिर्वाचित बी.डी.सी. सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह से मिले और आशीर्वाद लेने के साथ - साथ कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति बनाने का वायदा भी किया। यही नहीं जिला परिषद में भी कांग्रेस का ही कब्जा होगा। कांग्रेस की निर्दलियों के साथ मिलकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। 
  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!