आकाश से पाताल तक हर जगह भ्रष्टाचार किया कांग्रेस ने: शाह

Edited By shukdev,Updated: 28 Nov, 2018 12:28 AM

congress has corruption all over the sky from the sky shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वंशवाद और परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने आकाश से लेकर पाताल तक भ्रष्टाचार किया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटे शाह ने...

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वंशवाद और परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने आकाश से लेकर पाताल तक भ्रष्टाचार किया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटे शाह ने जालौर, सिरोही, पाली तथा उदयपुर में जनसभाएं की और उनके निशाने पर कांग्रेस तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रहे। पाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हर जगह भ्रष्टाचार किया।

शाह ने कहा,‘कांग्रेस वालों की एक बात माननी पड़ेगी कि इन्होंने जो भ्रष्टाचार किया था वह समानता से किया। अंतरिक्ष से लेकर आकाश, भूमि, सागर व पाताल तक। अंतरिक्ष में उन्होंने टूजी और इसरो का घोटाला किया, आकाश में वेस्टलैंड हेलीकाप्टर का घोटाला किया, भूमि पर आदर्श सोसायटी घोटाला किया। सबमरीन खरीदने का घोटाला सागर में किया और पाताल में कांग्रेसी कोयला भी चोरी कर खा गए।’ शाह ने कहा,’सभी जगह भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हमारा हिसाब मांग रही है।’ इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन को ‘भ्रष्टाचार कर जनता की संपत्ति लूटने वालों का गठबंधन’ बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

एनआरसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2018 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाओ तथा 2019 में केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाओ और इसके बाद हम कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक एक-एक घुसपैठिए को चुन चुन कर देश से निकालने का काम करेंगे। यह भाजपा का संकल्प है। शाह के अनुसार परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग प्रधानमंत्री मोदी के मां बाप पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति को इस देश की राजनीति से उखाड़कर फेंक देने का समय आ गया है।

 केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शाह ने विश्वास जताया कि राजस्थान में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा,‘मैं डंके की चोट पर कहना चाहता हूं कि यहां फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!