कांग्रेस के पास ऐसी कोई उपलिब्ध नहीं है जो वो जनता के सामने रख सके : रविन्द्र रैना

Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Apr, 2019 02:12 PM

congress has nothing to present to people said bjp

भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना ने कहा है कि कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसे वो उपलब्धि कहकर लोगों के सामने रख सके।

 श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना ने कहा है कि कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसे वो उपलब्धि कहकर लोगों के सामने रख सके। उन्होंने कहा कि उसके नेता क्यों अफवाहें फैलाकर भाजपा के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सोच समझ कर वोट करने कहा है। रैना ने कहा कि जनता समझदार है और उसने पांच वर्षों का विकास देखा है और जानती है कि कौन देश को आगे ले जा सकता है।


रविन्द्र रैना जम्मू के जानीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सत्त शर्मा भी मौजूद थे। रैना ने कहा कि अलगाववाद से लेकर आतंकवाद तक, देशविरोधी तत्वों को खत्म किया जा रहा है और यह सब मोदी के कार्यकाल में हुआ है। रैन ने लोगों से कहा कि देश के विकास को वोट करें। वहीं सत्ता शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पांच वर्षों में मजबूत हुई है और यह सब इसलिये हुआ क्योंकि देश के पास इमानदार नेता है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!