झूठ और जालसाजी पर सवार है कांग्रेस: जेटली

Edited By shukdev,Updated: 24 Mar, 2019 04:01 PM

congress is lying on falsehood and forgery

केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस पर लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए झूठ और जालसाजी का सहारा लेने का आरोप लगाया। जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेख में कहा कि लोकसभा के...

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस पर लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए झूठ और जालसाजी का सहारा लेने का आरोप लगाया। जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेख में कहा कि लोकसभा के आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस झूठ और जालसाजी पर सवार हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी एवं बनावटी कागजात तैयार कर रही है और इन्हें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा की डायरी बता रही है। भाजपा नेता ने कहा कि एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल और एक समाचार पत्र ने भी इन कागजातों को झूठा और फर्जी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रकाशित करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के भाग हैं तो गरिमा और प्रतिष्ठा के साथ जीना भी जीवन के अधिकार का अभिन्न हिस्सा हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परंपरागत प्रिंट मीडिया मानक बनाए हुए है लेकिन सोशल मीडिया ने सभी मानक तोड़ दिए हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!