Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Aug, 2018 01:18 PM
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हवाएं बदल रही हैं और इससे एक बात तो साफ है कि अब कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है।
श्रीनगर: प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हवाएं बदल रही हैं और इससे एक बात तो साफ है कि अब कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। मीर ने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता वाली पार्टी है और उसकी नीतियां भी जनता के हित में रहती हैं। किश्तवाड़ में जननसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों से जम्मू कश्मीर की जनता को सिर्फ धोखा मिला है। पीडीपी और भाजपा ने कहा था कि जनता के हित में वे हाथ मिला रही हैं पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोग अभी भी उसी आस में हैं कि उनके साथ किये गये वादे पूरा किये जाएंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों पार्टियों ने जम्मू कश्मीर की सेक्यूलर छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है। मीर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में जो चुनाव हुये थे उनमें धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को ठगा गया और उसकी भरपाई अब कौन करेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के तीनों खित्तों में कांग्रेस लोगों की पंसद बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने गवर्नर रूल में हो रहे कार्यों की भी सराहना की।