कांग्रेस राज में सिर्फ चमचों की गरीबी दूर हुई: नितिन गडकरी

Edited By shukdev,Updated: 03 May, 2019 08:14 PM

congress is the poverty of the country gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी देश से गरीबी दूर नहीं कर पाए तो राहुल गांधी कैसे गरीबी मिटा पाएंगे। शुक्रवार को...

बैतूल: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी देश से गरीबी दूर नहीं कर पाए तो राहुल गांधी कैसे गरीबी मिटा पाएंगे। शुक्रवार को बैतूल संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में तहसील मुख्यालय मुलतई में एक चुनावी सभा में गडकरी ने कहा कि हमारा देश धनवान है, परंतु जनता गरीब है क्योंकि देश की आजादी के बाद कृषि एवं गांव में विकास के लिए कोई गंभीर नीति नहीं बनाई गई है। इसी का परिणाम है कि गेहूं सस्ता है, परंतु बिस्कुट महंगा है। फल सस्ते हैं, पर जूस महंगा है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के राज में सिर्फ चमचों की गरीबी दूर हुई है लेकिन गरीब और गरीब होता गया। उन्होने आमजन से सवाल किया कि उन्हें मजबूर और घुटने टेकने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या इरादों से मजबूत व देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से ही सांप्रदायिकता, जातिवाद का जहर घोल कर, डर और आतंकवाद की राजनीति करती आई है परंतु हम जातिवाद और सांप्रदायिकता को खत्म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम बुद्ध के जन्म स्थान सारनाथ तक 10,000 करोड़ रुपए की बुद्ध सर्किल सड़क बना रहे हैं। इसके बाद भी कांग्रेस हमें बुद्ध का विरोधी ही बता रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुलताई की जनता से अपील की कि देश के विकास के लिए, नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!