एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, अरविंदर सिंह लवली हुए भाजपा में शामिल
Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 04:19 PM
एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
नई दिल्ली: एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
अमित शाह ने किया पार्टी ने उनका स्वागत
बताया जा रहा है एमसीडी में टिकट बंटवारे को लेकर माकन और लवली में मतभेद चल रहे थे। इसी मतभेद के बाद लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा पार्टी में उनका स्वागत खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया। आपको बतां दे कि शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान अरविंदर सिंह लवली मंत्रीपद भी संभाल चुके हैं। दिल्ली की गलियों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
लवली की है बड़े सिख चेहरे के तौर पर पहचान
अरविंदर सिंह लवली को कांग्रस में एक बड़े सिख चेहरे के तौर पर जाना जाता था। कांग्रेस अमरिंदर सिंह लवली का प्रयोग पंजाब समेत जहां भी सिख समुदाय का वोट है वहां प्रचार के लिए इस्तेमाल करती थी. उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के सिख वोट में सेंध लगने की संभावना बढ़ गईं हैं।