Edited By vasudha,Updated: 28 Jul, 2018 03:24 PM
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में एक कांग्रेस नेता पर 17 महिलाओं ने एक साथ हिंसा, मारपीट करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तामो महिलाओं को बुलाकर अपनी सुरक्षा का हवाला देकर उनसे बदतमीजी करता था...
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में एक कांग्रेस नेता पर 17 महिलाओं ने एक साथ हिंसा, मारपीट करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तामो महिलाओं को बुलाकर अपनी सुरक्षा का हवाला देकर उनसे बदतमीजी करता था। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने एक साथ होकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
वहीं कांग्रेस नेता पर लगे गंभीर आरोप के बाद एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्माने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने दंतेवाड़ा कलेक्टर और एसपी से शिकायत की। महिलाओं का आरोप है कि राजकुमार अपनी सत्ता के दम पर डराना, धमकाना और मारपीट करता है। वे देर रात कभी भी उनके घर पहुंच जाता है और अपने पद का धौंस दिखाते हुए मारपीट भी करता है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि महिलाओं के हिंसा, मारपीट करने के मामले की जांच होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।