अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर से भिड़ गई कांग्रेस नेता, जमकर की गाली गलौज(video)

Edited By vasudha,Updated: 20 Jul, 2019 11:31 AM

congress leader fight with police and doctor in hospital

नेताओ द्वारा अधिकारियों से बदसलूकी करने के मामले थमते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब ताजा मामला मुंबई का सामने आया है जहां महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष यशोमति ठाकुर ने एक अस्पताल में डॉक्टरों से बदसलूकी की। यही नहीं पुलिस अफसरों से भी...

नेशनल डेस्क: नेताओ द्वारा अधिकारियों से बदसलूकी करने के मामले थमते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब ताजा मामला मुंबई का सामने आया है जहां महाराष्ट्र कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष यशोमति ठाकुर ने एक अस्पताल में डॉक्टरों से बदसलूकी की। यही नहीं पुलिस अफसरों से भी भीड़ती हुई दिखाई दी। 


कांग्रेस नेता के इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस और अस्पताल के डॉक्टरों के साथ अपशब्द बोलती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच जब एक महिला पुलिसकर्मी उन्हे समझाने का प्रयास करती है तो वह चिल्लाती हुई कहती है कि मुझे टच मत करो। 

जानकारी के अनुसार ठाकुर सेंट जॉर्ज अस्पताल में केतका कांग्रेस के विधायक श्रीमति पाटिल से मिलने पहुंची थी।उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वे अपने विधायक से मिलना चाहती हैं। कांग्रेस नेता ने अस्पताल प्रबंधन से पूछा कि यहां पर हार्ट अटैक की बीमारी का इलाज कैसे हो रहा है यहां इसके इलाज के लिए कोई यूनिट ही नहीं है।

यशोमती ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि वर्दी में आप लोग मदद कर रहे हो उन्हें पैसे खाने के लिए। बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके विधायक श्रीमंत पाटिल को गठबंधन सरकार गिराने के प्रयासों के तहत अगवा कर लिया गया है। बंगलूरू पुलिस को इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई थी। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी विधायकों के साथ एक रिजॉर्ट में होने के बाद पाटिल अचानक गायब हो गए और उसके बाद से वह किसी से संपर्क में नहीं हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!