Edited By ,Updated: 14 Apr, 2017 03:25 PM
कांग्रेस के सीनियर नेता वीरप्पा मोइली ने ईवीएम के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। मोइली ने कहा कि कांग्रेस को अब खुद पर ही भरोसा नहीं रह गया है।
मुंबई: कांग्रेस के सीनियर नेता वीरप्पा मोइली ने ईवीएम के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। मोइली ने कहा कि कांग्रेस को अब खुद पर ही भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि पार्टी को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोडऩी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम का विरोध विपक्ष की निराशावादी मानसिकता को दर्शाता है। मोइली ने बताया कि पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत है, उसके बाद ही पार्टी को संकटों से उभारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाकर उन्हें पूरी जिम्मेदारी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हैं लेकिन कांग्रेस ने कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। मोइली ने कहा कि पार्टी को थोड़ा पीछे हटकर नए मोर्चों के बारे में सोचना चाहिए, सबसे पहले कांग्रेस को अपनी पुरानी इमेज पर काम करना चाहिए कि यह सभी धर्मों और जातियों की पार्टी है। कांग्रेस पर ‘अल्पसंख्यक समर्थक’ का टैग लग गया, इससे पार्टी को नुकसान हुआ है।