Edited By vasudha,Updated: 03 Nov, 2019 03:09 PM
पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें अब एक और नाम गांधी परिवार के करीबी पंकज शंकर का भी नाम जुड़ गया है...
नेशनल डेस्क: पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें अब एक और नाम गांधी परिवार के करीबी पंकज शंकर का भी जुड़ गया है। पंकज का आरोप है कि राहुल गांध अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोक रहे हैं। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी व उसके युवा संगठन को बर्बाद कर दिया है।
एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल का राजनीति में कोई योगदान नहीं है। भले ही उन्होंने 15 साल पहले राजनीति में प्रवेश कर लिया हो, लेकिन आज भी वह "इंटर्नशिप" ही कर रहे हैं। पंकज ने राहुल गांधी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह लोगों से मिलना और बातें करना नहीं चाहते हैं। उनके कुछ करीबी लोग हैं जिनके मुताबिक वह चलते हैं और किसी दूसरे की सुनते नहीं हैं।
गांधी परिवार के करीबी नेता के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पुत्र मोह से उबर नहीं पाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने से कौन रोक रहा है। इसके बारे में वह ट्वीट भी कर चुके हैं कि सोनिया के पुत्र मोह में सब बर्बाद हो रहा है। पंकज ने इशारों में यह कह दिया है कि राहुल ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोक रहे हैं।
पंकज ने गांधी परिवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई ऐसी पार्टी से है जो 10 साल आगे का सोच कर चल रही है, लेकिन कांग्रेस के होने वाले अध्यक्ष 10 मिनट बाद क्या कर देंगे यह किसी को मालूम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में वह एक वेब सीरीज बना सकते हैं जिसमें यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी आम लोगों से अलग होती चली गई