Edited By vasudha,Updated: 09 Apr, 2018 05:29 PM
देशभर में दलितों पर कथित अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर अनशन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेताओं के एक तस्वीर ने पार्टी के अनशन की पोल खोल कर रख दी...
नेशनल डेस्क: देशभर में दलितों पर कथित अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर अनशन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेताओं के एक तस्वीर ने पार्टी के अनशन की पोल खोल कर रख दी। भाजपा नेता हरीश खुराना द्वारा जारी तस्वीर में अजय माकन, हारुन युसुफ, अरविंदर सिंह लवली अनशन से ठीक पहले छोले-भटूरे का आनंद लेते दिखाई दिए। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई। यूजर्स राहुल गांधी के जमकर मजे ले रहे हैं। ट्विटर पर भी #RahulOnAFarce काफी ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने कुछ इस तरह ली कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी की चुटकी:-