Edited By vasudha,Updated: 22 May, 2018 01:02 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल को कर्नाटक में मिली ‘राजनीतिक विजय’ की बधाई दी...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल को कर्नाटक में मिली ‘राजनीतिक विजय’ की बधाई दी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी आमतौर पर हफ्ते में एक दिन पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हैं लेकिन आज की मुलाकात इसलिए खास थी क्योंकि यह कर्नाटक में पार्टी को भाजपा पर मिली राजनीतिक विजय के ठीक बाद हुई।
कांग्रेस नेता ने बताया कि कर्नाटक की कामयाबी से पूरी पार्टी में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को पहले इस कामयाबी की बधाई दी और फिर अपने मुद्दे उनके समक्ष रखे। गौरतलब है कि कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत का आंकड़ा नहीं होने की वजह से इस्तीफा दे दिया। कल एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-जदएस की सरकार बनेगी।