आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’ राहुल और प्रियंका ने कहा- संकल्प लें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Aug, 2022 02:05 PM

congress leaders took out azadi gaurav yatra on independence day

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से ‘गांधी स्मृति’ तक ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से ‘गांधी स्मृति’ तक ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली। कांग्रेस नेताओं ने 30 जनवरी मार्ग स्थित ‘गांधी स्मृति’ पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वही स्थान हैं जहां 30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता के लिए काम करने का संकल्प भी लिया।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा खड़े थे। उनके अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश मोहसिना किदवई और कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआ, यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी। जय हिंद।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बलिदानों, विचारों, भारत की विशाल प्राचीन संस्कृति, संविधान के मूल्यों, विकास की पींगें बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों ने देश की मजबूत नींव रखी। आजाद भारत का 75 साल का सफर इस मजबूत नींव का गवाह है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए जो देश की आजादी के लिए लड़े। हम यह निर्णय लें कि देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।  

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक बयान जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने आजादी के बाद 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की ‘आत्ममुग्ध सरकार’ स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि मने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!