गांधी जयंती समारोहों से कांग्रेस, वाम को मिला एक मंच पर आने का मौका

Edited By shukdev,Updated: 30 Sep, 2019 11:14 PM

congress left get opportunity to come on one platform through gandhi jayanti

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चे को ‘सांप्रदायिक'' भाजपा और ‘अलोकतांत्रिक'' तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक ही मंच पर ला दिया है। महात्मा गांधी की 150वी जयंती मनाने के लिए कांग्रेस ने ‘बंगाल में...

कोलकाता: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चे को ‘सांप्रदायिक' भाजपा और ‘अलोकतांत्रिक' तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक ही मंच पर ला दिया है। महात्मा गांधी की 150वी जयंती मनाने के लिए कांग्रेस ने ‘बंगाल में बापू' नामक एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है जिसमें उनकी बंगाल यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें और लेख प्रदर्शित किए गए हैं। माकपा नीत वाम मोर्चे को भी कला प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया था और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस, माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा और फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव नरेन चटर्जी सहित कई वरिष्ठ वाम नेता इसमें मौजूद रहे। 

बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने वाम नेताओं के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। बैठक में बंगाल की राजनीतिक स्थिति और राज्य में भाजपा के उदय से मुकाबला करने के लिए दोनों पक्षों के एक साथ आने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मित्रा ने कहा कि हम लंबे समय से इस बात पर चर्चा करते रहे हैं कि कांग्रेस और वाम दलों को भाजपा और तृणमूल के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आने की जरूरत है। हमें लगता है कि दोनों पक्षों के ऐसा करने के लिए यह सही समय है। वाम मोर्चे के नेताओं ने भी समान विचार व्यक्त किया और सत्तारूढ़ तृणमूल तथा भाजपा पर धार्मिक आधार पर लोगों को विभाजित करने का आरोप लगाया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!