Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 15 Apr, 2018 04:18 PM
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की कार्यवाही नहीं चलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। जिसे लेकर देश भर में पीएम मोदी की अगुवाई में उपवास भी हुआ। बीजेपी के इस उपवास कांड पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। लेकिन पलटवार के चक्कर में कांग्रेस के एक विधायक...
मध्यप्रदेश (सतना): भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की कार्यवाही नहीं चलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। जिसे लेकर देश भर में पीएम मोदी की अगुवाई में उपवास भी हुआ। बीजेपी के इस उपवास कांड पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। लेकिन पलटवार के चक्कर में कांग्रेस के एक विधायक ने राहुल गांधी को उनके चर्चित नाम से अलंकृत कर दिया, जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के सतना जिले की नागौद विधानसभा से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते करते उन्हें पप्पू कह बैठे। उन्होंने कहा कि पप्पू पास हो गया इसलिए सबका बाप बन गया।
कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने समर्थकों की बीच कहा कि पप्पू अब पास हो गया है। तभी भाजपा अब सरकार में होते हुए भी कांग्रेस के खिलाफ उपवास कर रही है। इस संबंध में विधायक का यह वीडियो वायरल हो गया है।
कांग्र्रेस की न्याय यात्रा के दौरान यादवेंद्र सिंह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे, तभी उन्होंने भाजपा के उपवास को लेकर राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘पप्पू’ अब पास हो गया है और भाजपा का ‘पापा’ हो गया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विधायक बैकपुट पर आ गए हैं। अपनी सफाई में यादवेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी को पहले लोग क्या बोलते थे, ये सबको पता है। पहले कैसा कहते थे, अब सबने नेता मान लिया है। तभी तो उपवास कर रहे हैं। हमारी नजर में तो पहले से ही बड़े थे। अब राहुल विपक्ष के लिए ‘पापा’ हो गए हैं।