मोदी सरकार ने पांच साल में कटवाए एक करोड़ से ज्यादा पेड़: कांग्रेस

Edited By Anil dev,Updated: 27 Jul, 2019 02:15 PM

congress narendra modi randeep singh surjewala

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसने पांच साल में एक करोड से अधिक पेड़ कटवाने का आदेश देकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट किया पेड़ जीवन है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसने पांच साल में एक करोड से अधिक पेड़ कटवाने का आदेश देकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट किया पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते है।पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले। क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?

PunjabKesari

उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण और वन मंत्री से शुक्रवार को पूछे गए सवालों का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने 2014-15 में 23 लाख से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए जबकि 2017-18 में यह संख्या बढकर करीब 26 लाख और 2018-19 में 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई। इस तरह से पिछले पांच साल के दौरान सरकार ने विकसस के नाम पर 1,09,75,844 पेड़ कटवाए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!