Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Jun, 2022 09:19 AM
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर जमकर कटाक्ष किया। अमृता ने पहले ट्वीट कर लिखा कि एक ''था'' कपटी राजा'', हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलिट कर दिया।
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर जमकर कटाक्ष किया। अमृता ने पहले ट्वीट कर लिखा कि एक 'था' कपटी राजा', हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलिट कर दिया।
दरअसल, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार (Congress और NCP के साथ) मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 21 अन्य विधायकों के भाजपा शासित गुजरात में डेरा डालने के बाद राजनीति संकट में दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने मुख्यमंत्री के साथ फोन पर मांग की है कि शिवसेना भाजपा के साथ अपना गठबंधन बहाल करे और राज्य पर शासन करना जारी रखे।
शिंदे ने दावा किया कि अभी तक उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं और उन्होंने पार्टी की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया है।