Edited By Yaspal,Updated: 14 Jan, 2019 09:21 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी लोकसभा के आगामी चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में 13 जनसभायें करेंगे। सूत्रों ने आज यहां बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी में उत्तर प्रदेश..
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी लोकसभा के आगामी चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में 13 जनसभायें करेंगे। सूत्रों ने आज यहां बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी में उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के बीच एक बैठक में राहुल के लोकसभा चुनाव के लिये प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया गया।
इन जनसभाओं का आयोजन फरवरी में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मंडल में किया जायेगा। हर मंडल में छह लोकसभा सीट शामिल होगीं। बैठक के बाद श्री आजाद ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस राज्य में समान विचारधारा वाले और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दलों की मदद लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच है। जो दल भाजपा के खिलाफ होंगे, उनकी निश्चित रूप से मदद ली जाएगी।’’
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे पहले राज्य में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था।