कर्नाटक में बोले PM मोदी, जो पार्टी गरीबों का 'वेलफेयर' नहीं कर सकती, उसे 'फेयरवेल' दे दो

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 May, 2018 03:06 PM

congress politics of vote bank pm modi

कांग्रेस पर समाज को विभाजित करने के षड्यंत्र के तहत इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर कटाक्ष किया कि वह ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए ‘सुल्तानों की जयंतियां’ मना रही है।

चित्रदुर्ग(कर्नाटक): कांग्रेस पर समाज को विभाजित करने के षड्यंत्र के तहत इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर कटाक्ष किया कि वह ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के लिए ‘‘सुल्तानों की जयंतियां ’’ मना रही है। मोदी का इशारा कीन्वदंती बन चुके 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की याद में पर हर साल 10 नवंबर को ‘ टीपू जयंती’ मनाने के सिद्धरमैया सरकार के फैसले की ओर था। यहां एक चुनाव रैली में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘कांग्रेस का चरित्र देखिए...जिनकी जयंतियों को सम्मानपूर्वक मनाने की जरूरत है, जिनसे हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा लेनी है, उनकी जयंतियां मनाने के बारे में वे सोच ही नहीं सकते।’’ मोदी ने कहा कि जो पार्टी गरीबों का  'वेलफेयर' नहीं कर सकती उसे फेयरवेल दे देना चाहिए।
 

मोदी की चित्रदुर्ग रैली के Highlights

 

  • वीरा मडाकारी और ओनेक ओबव्वा भुला दिए गए, लेकिन वोट बैंक की राजनीति की खातिर वे सुल्तानों की जयंतियां मना रहे हैं।   
  • ओनेक ओबावा एक दलित महिला थीं। वह चित्रदुर्ग के अंतिम शासक मडाकारी नायक की सेना के एक वीर सिपाही की पत्नी थीं।
  • सन् 1779 में ओनेक ने टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली की सेना के आक्रमणकारी सैनिकों के साथ वीरतापूर्वक लोहा लेते हुए जान गंवाई थी।
  • भाजपा ने ‘टीपू जयंती’ मनाए जाने का कड़ा विरोध किया है।      
  • यह जयंती मना कर कांग्रेस ने कर्नाटक एवं चित्रदुर्ग के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने चित्रदुर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।’’     
  • जिन लोगों ने छल से चित्रदुर्ग के नायकों को जहर दिया, जिन लोगों ने वीरांगना ओनेक ओबावा की जान ली , उन लोगों की जयंती मना कर कांग्रेस ने इस भूमि का, आपका और इतिहास का अपमान किया है। ’’
  • जिस तरह कांग्रेस ने इस भूमि के पुत्रों और पुत्रियों की विरासत और साहस के साथ छल किया है , उसे माफ नहीं किया जा सकता।      
  • कांग्रेस ने एक परिवार की खातिर कई राजनीतिक दिग्गजों को हाशिये पर डाला।
  • कांग्रेस ‘दलितों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और झूठ फैला रही है।
      मोदी की रायचूर रैली के Highlights
  • रायचूर हरिदास और वचनाकार की भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने इस धरती से कुछ नहीं सीखा। अगर कांग्रेस यहां से जुड़ाव महसूस करती तो भाषा, जाति, पंथ के नाम पर कर्नाटक को बांटने का काम नहीं करती।
  • भाजपा विकास को समर्पित है और कांग्रेस विकास के विरोध में है।
  • भाजपा सबका साथ-सबका विकास सोचती है और कांग्रेस एक परिवार के लिए सबकुछ करना चाहती है।
  • हम किसानों के लिए काम करने वाले लोग हैं, कांग्रेस झूठे वादे करने वाली पार्टी है।
  • देश के हर कोने से कांग्रेस चली गई, कर्नाटक से भी इनका सफाया होना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!