कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी खबर, CM की कुर्सी छोड़ने को तैयार हुए अशोक गहलोत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Sep, 2022 06:34 PM

congress president ashok gehlot ready to leave cm s chair

कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद  के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद  के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो पदों पर रहकर न्याय नहीं कर सकता। वहीं, उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा है कि ये विधायक तय करेंगे। इसके अलावा गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने कोच्चि जा रहा हूं, अगर नहीं माने तो पर्चा भरना पड़ेगा। 
 

 वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
 

अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले बुधवार को, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के चुनावी समर में उतरने का स्पष्ट संकेत देने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई है कि 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा।

गहलोत ने कहा कि वह पार्टी का फैसला मानेंगे, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ, पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे रहे लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। कुछ अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!