वायनाड दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( पढ़ें 7 जून की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jun, 2019 05:34 AM

congress president rahul gandhi on wayanad round

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। वह वायनाड से पहली बार सांसद बनकर आए हैं और सांसद चुने जाने के बाद यह पहला दौरा है। बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों से...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। वह वायनाड से पहली बार सांसद बनकर आए हैं और सांसद चुने जाने के बाद यह पहला दौरा है। बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था।
PunjabKesari
जगनमोहन रेड्डी विधायकों के साथ करेंगे बैठक
YSRCP के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी आज अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को हराकर जगनमोहन रेड्डी पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।
PunjabKesari
अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाएंगे। यहां वह श्री राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने का ऐलान किया था।
PunjabKesari
आज केरल में दस्तक देगा मानसून
केरल में आज मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून 3-4 दिन लेट होगा। बता दें कि दिल्ली में मानसून करीब 15 दिन बाद दस्तक देगा। इससे पहले दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (विश्वकप-2019)
PunjabKesari
हॉकी : भारत बनाम पौलेंड (एफ.आई.एफ. सीरीज फाइनल्स)
टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!