कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती-सूत्र

Edited By Yaspal,Updated: 02 Feb, 2020 08:57 PM

congress president sonia gandhi admitted to ganga ram hospital

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ हैं। उनकी तबियत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बीते दिन शनिवार को वो बजट सत्र में

नेशनल डेस्कः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ हैं। उनकी तबियत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बीते दिन शनिवार को वो बजट सत्र में भी शामिल नहीं हुईं। सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
PunjabKesari
 

तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो राजनीति में भी कम सक्रिय रहती हैं। अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आईं। सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंची हैं, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना।

सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं। 2017 में सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप के नाम पर बिना किसी को बताए विदेश चली गई थीं। तब बताया गया कि वो अमेरिका में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!