Edited By Yaspal,Updated: 07 Jun, 2019 07:55 PM
राजस्थान कांग्रेस में मची खींचतान अब कमरों की लड़ाई तक पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में शुक्रवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष मसीह का नेम प्लेट हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नेम प्लेट लगा दिया गया है। मुमताज...
नेशनल डेस्कः राजस्थान कांग्रेस में मची खींचतान अब कमरों की लड़ाई तक पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में शुक्रवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष मसीह का नेम प्लेट हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नेम प्लेट लगा दिया गया है। मुमताज मसीह के कमरे में अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के करीबी उपाध्यक्ष गोपाल सिंह इडवा बैठेंगे।
शुक्रवार सुबह जब मुमताज मसीह अचानक दफ्तर पहुंचे तो उनके नाम का नेम प्लेट उनके कमरे के बाहर से हटा था और कमरे के अंदर गोपाल सिंह इडवा बैठे हुए थे। मुमताज मसीह के नाम की नेम प्लेट की जगह वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नेम प्लेट लगा हुआ था।
बता दें कि गोपाल सिंह इडवा सचिन पायलट के करीबी हैं और इस बार चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। इडवा ने कहा कि इसे ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर नहीं देखना चाहिए। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें बैठने की व्यवस्था की जाती है। वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं, जिसके नाते यह कमरा हमें दिया गया है। बाकी के सारे उपाध्यक्ष एक कमरे में बैठेंगे। सभी आठ उपाध्यक्ष बगल के कमरे में एक साथ बैठेंगे।