भारत में नफरत फैला रहे हैं भाजपा और RSS: राहुल गांधी

Edited By Anil dev,Updated: 24 Aug, 2018 04:32 PM

congress rahul gandhi bjp narendra modi rss

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत के लोगों को आपस में जोडऩे का काम करती है, जबकि भाजपा और आरएसस देश को बांटने और नफरत फैलाने काम करते हैं। जर्मनी की राजधानी र्बिलन में कल गांधी ने रात भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इसका...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत के लोगों को आपस में जोडऩे का काम करती है, जबकि भाजपा और आरएसस देश को बांटने और नफरत फैलाने काम करते हैं। जर्मनी की राजधानी र्बिलन में कल गांधी ने रात भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इसका आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किया था। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे-लंबे भाषण दिए जा रहे हैं और नफरत पैदा की जा रही है, किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और नौजवान अपने लिए बेहतर भविष्य नहीं देख पा रहे हैं। गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का ताल्लुक सभी लोगों से है, वह हर व्यक्ति के लिए काम करती है और हमारा काम विविधता में एकता पैदा करने का है। आज, भारत में सरकार दूसरे ढंग से काम कर रही है।’’ 

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा-आरएसएस हमारे अपने लोगों को बांट रहे हैं। वे हमारे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। हमारा काम लोगों को साथ लाना और देश को आगे की ओर ले जाना है। हमने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को नौकरी देता है, जबकि भारत में इतने समय में सिर्फ 450 लोगों को नौकरी मिलती है। राहुल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े और आप यह कभी नहीं सुनें कि किसी भारतीय ने नफरत या क्रोध पैदा किया हो।’’     

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!