Edited By Anil dev,Updated: 05 Oct, 2018 10:59 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया हैै कि आसमान छूूू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोग इससे परेशान है, इसलिए इन उत्पादोंं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाये। गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट....
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया हैै कि आसमान छूूू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोग इससे परेशान है, इसलिए इन उत्पादोंं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाये। गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,‘’आदरणीय मोदी जी, आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान हैं। आप कृपया पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए।‘’
गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की है जिसके कारण इसके दाम ढाई रुपए घटे हैं। कांग्रेस ने इसे जनता के गुस्सा और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया कदम करार दिया।