किसान बिल को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला

Edited By Anil dev,Updated: 25 Sep, 2020 12:27 PM

congress rahul gandhi priyanka gandhi vadra msp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मानसून सत्र में पारित कृषि संबंधी विधेयक को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की...

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मानसून सत्र में पारित कृषि संबंधी विधेयक को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की व्यवस्था की गई है। गांधी ने इस कानून के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की और सरकार पर हमला करते हुए कहा दोषपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बर्बाद कर दिया है। नया कृषि कानून किसानों को गुलाम बना देगा।

PunjabKesari

 इसके साथ ही गांधी तथा वाड्रा ने भारत बंद के लिए भी लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया। वाड्रा ने कहा किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!