चुनाव परिणाम के 3 दिन बाद बोले राहुल- विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 03:31 PM

congress rahul gandhi tripura nagaland

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय के लोगों के जनादेश का स्वागत करते हैं और क्षेत्र के लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गत शनिवार को...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय के लोगों के जनादेश का स्वागत करते हैं और क्षेत्र के लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर के इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गत शनिवार को घोषित परिणामों में जहां कांग्रेस नगालैंड और त्रिपुरा का खाता भी नहीं खुल पाया वहीं मेघालय में 21 सीटों के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पा रही है।

राहुल ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लोगों के जनादेश का सम्मान करती है।’ उन्होंने कहा, ‘हम पूर्वोत्तर भर में अपनी पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के लिए श्रम करने वाले प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!