दिल्ली :कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रोमेश सबरवाल देंगे केजरीवाल को चुनौती

Edited By shukdev,Updated: 21 Jan, 2020 12:12 AM

congress released second list of 7 candidates

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों ...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का है जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से पार्टी अब तक कुल 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। 

PunjabKesari
केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं। डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। 

PunjabKesari
कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!