MP उपचुनाव :मुंगावली के बाद कोलारस में भी कांग्रेस का कब्जा बरकरार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 10:38 PM

congress retains possession in kolaras after mutagali

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में भी शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस के महेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र जैन को आठ हजार...

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में भी शानदार जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के महेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र जैन को आठ हजार से अधिक मतों से पराजित कर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। देर शाम तक 23 राउंड में हुई मतगणना में यादव ने बयासी हजार से अधिक और भाजपा के जैन ने चौहत्तर हजार से अधिक वोट हासिल किए।

कांग्रेस ने यह सीट वर्ष 2013 के चुनाव में लगभग पच्चीस हजार मतों के अंतर जीती थी। इस लिहाज से इस बार उसकी जीत का अंतर कम हुआ है। कोलारस, गुना संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है, जिसका प्रतिनिधित्व संसद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया करते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!