कांग्रेस ने Amazon से PM मोदी को भेजी संविधान की कॉपी, कहा-जब वक्त मिल जाए तो इसे पढ़ें

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Jan, 2020 08:34 AM

congress sent copy of constitution from amazon to pm modi

कांग्रेस ने 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के संविधान की प्रति भेजी और आग्रह किया जब उन्हें देश को विभाजित करने के काम से फुर्सत मिले तो वह संविधान को पढ़ें। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के संविधान की प्रति भेजी और आग्रह किया जब उन्हें देश को विभाजित करने के काम से फुर्सत मिले तो वह संविधान को पढ़ें। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपको Amazon से संविधान की प्रति भेजी है और जल्द ही यह आपको मिल जाएगी। कृपया इसे पढ़िए। सादर, कांग्रेस।''

PunjabKesari

कांग्रेस ने कहा कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा और उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। ये संविधान ही है जो न्यायिक प्रक्रिया की महत्ता तय करता है। देश वही महान होता है, जहां सद्भावनापूर्ण और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो। हमारा संविधान ये सुनिश्चित करता है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा संविधान थोपने के विचारों को प्रश्रय नहीं देता है। देश के नागरिकों को अपनी सुविधानुसार धर्म को मानने का अधिकार है और उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता। सच्चा देशप्रेमी वही है, जो अधिकारों की दुहाई के साथ कर्त्तव्यों की सच्चाई को भी स्वीकारे और देश की एकता-अखण्डता को बरकरार रखने के लिए संकल्पित रहे।

PunjabKesari

पार्टी ने कहा कि महिला अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे संविधान निर्माताओं की प्राथमिकता में था। जिसे आगे चलकर भी महिला आरक्षण जैसे फैसलों के जरिए जारी रखा गया। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता ओं ने पार्टी मुख्यालय में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!