राफेल विवाद पर कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, अनिल अंबानी ने भेजा नोटिस

Edited By vasudha,Updated: 22 Aug, 2018 02:40 PM

congress spokesperson receives a notice from anil ambani

राफेल एयरक्राफ्ट डील में घोटाले का आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। इस राजनीतिक घमासान में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ने कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को लीगल नोटिस भेजकर उन्हे जुबान संभालने की चेतावनी दी है...

नेशनल डेस्क:  राफेल एयरक्राफ्ट डील में घोटाले का आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। इस राजनीतिक घमासान में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ने कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को लीगल नोटिस भेजकर उन्हे जुबान संभालने की चेतावनी दी है। 
PunjabKesari

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने नोटिस जारी कर कहा कि शेरगिल वही बातें बोले जिसका उनके पास सबूत हो नहीं तो उन्हें इसका हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। नोटिस में लिखा कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य नेता गलत तथ्यों के साथ उनपर और उनके ग्रुप पर लांछन लगा रहे हैं। अंबानी ने कहा कि सभी नेताओं के पास राइट टू फ्रीडम जरूर है, लेकिन वह जिम्मेदारी के साथ ही बोलें और तथ्यों पर बोलें.। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी मेरे संस्थान के खिलाफ एक कैंपेन चला रही है।
PunjabKesari
बता दें कि इससे पहले अंबानी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। अंबानी ने अपने पत्र में कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने कांग्रेस को गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी को फैलाया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण रिलायंस या दसॉ रिलायंस के संयुक्त उद्यम द्वारा नहीं किया जा रहा बल्कि सभी 36 विमानों का 100 फीसदी निर्माण फ्रांस में किया जाएगा। उसके बाद फ्रांस से उनका भारत को निर्यात किया जाएगा। 

PunjabKesari
बता दें कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए यूपीए सरकार में तय कीमत से कहीं ज्यादा कीमत चुका रही हैं। उनका कहना ह कि मोदी सरकार ने इस डील में बदलाव सिर्फ एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए किया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!