आखिर क्यों राहुल गांधी से मिलते ही रोने लगी ये लड़की, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Anil dev,Updated: 29 Sep, 2022 01:57 PM

congress tamil nadu rahul gandhi bjp video viral

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' केरल में बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। पदयात्रा को दोपहर से तमिलनाडु में फिर शुरू किया जाएगा। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह यहां चुंगथारा के मार्थोमा कॉलेज जंक्शन से पदयात्रा शुरू की थी, जो लगभग 8.6 किलोमीटर की दूरी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' केरल में बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। पदयात्रा को दोपहर से तमिलनाडु में फिर शुरू किया जाएगा। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह यहां चुंगथारा के मार्थोमा कॉलेज जंक्शन से पदयात्रा शुरू की थी, जो लगभग 8.6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वाझिकदावु में सीकेएचएस मणिमूली पहुंची। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की राहुल गांधी से मिलते हुए अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती। 


वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की खुशी से पहले उछलने लगी और फिर एकदम से उसकी आंखों से आंसू झलक उठे। राहुल ने लड़की को भावुक होता देख उसके सिर पर प्यार से हाथ रखा। राहुल भी लड़की की आंखों में आंसू नहीं देख पाए और उन्होंने झट से उसे प्यारी सी 'जादू की झप्पी' देकर शांत कराया। इस वीडियो को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

PunjabKesari

 इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ घर वहीं है जहां आपको प्यार मिले और केरल मेरा घर है। मैं कितना भी स्नेह दे दूं, मुझे यहां के लोगों से बदले में उससे हमेशा अधिक ही मिलता है। मैं सदा ऋणी रहूंगा। शुक्रिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस, यूडीएफ के नेताओं व कार्यकर्ताओं, केरल पुलिस, मीडिया कर्मियों और इस खूबसूरत राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनने वाले हर एक का पूरे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आपने हमें जो समर्थन दिया है, वह हमारे संकल्प को और मजबूत बनाता है।'' 

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तथा प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था, ‘‘ ‘भारत जोड़ो यात्रा' का 22वां दिन केरल में यात्रा का अंतिम दिन है। पदयात्री नीलांबुर से वाझिकदावु का सफर तय कर रहे हैं। वाझिकदावु से हम वाहन के जरिए तमिलनाडु के गुडलुर पहुंचेंगे। हम केरल के लोगों से मिले प्यार के लिए उनके बहुत आभारी हैं।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ अन्य राज्यों की पीसीसी को भी केरल पीसीसी से संगठनात्मक कार्य सीखने चाहिए। केरल के लोगों और केरल के कांग्रेस के सदस्यों का इस बेहतरीन सहयोग देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'' 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!